हाजीपुर, जुलाई 20 -- करताहां थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुरमिया स्थित एक ईंट-भट्ठा के समीप से कंटेनर पर लदी करीब 27 लाख रुपये की शराब बरामद की है। साथ ही दो तस्करों की भी पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। बरामद शराब और तस्करों को थाना पर लाया गया। पुलिस शराब बरामदगी के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में जानकारी इस संबंध में सोमवार को कारताहां थाना पर लालगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गोपाल मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। 18 जुलाई को करीब 3 बजे रात में पटना एसटीएफ ने कारतहां थाना को सूचना दी कि थोड़ी देर में शराब लदा एक कंटेनर गुरमिया स्थित एक ईंट-भट्ठा पर पहुंचने वाला है। शराब घटारो गांव के बिपिन सिंह एवं उनके अन्य साथियों ने मंगाई है। एसटीएफ ने कारतहां थाना...