रायबरेली, जनवरी 24 -- लालगंज,संवाददाता। कस्बे में बढ़ रही ई-रिक्शों की आमद लोगों की मुशीबतों का सबब बनते जा रहे है। ई-रिक्शा से लगने वाले जाम के कारण पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे कस्बे के अधिकांश मार्गो पर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिस कर्मी भी इनके आगे पूरी तरह से लाचार बने हुए है। कस्बे के मुख्य मार्गो के साथ प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में ई-रिक्शा चालक बिना किसी संकेत, नियम या दिशा का ध्यान रखे अचानक कहीं भी मोड़ ले देते हैं। इससे आए दिन लोग इनकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे है। कई बार तो राह चलते पैदल लोग को भी अचानक सामने आ गए ई-रिक्शा से जान बचाकर भागना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश ई-रिक्शा चालकों के पास न तो वैध लाइसेंस है और न ही उन्हें यातायात नियमों की सही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.