मिर्जापुर, जून 20 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम आंधी और बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। उपकेंद्र लालगंज के बस्तरा और अमहा फीडर के तारों पर पेड़ गिरने से करीब 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग 55 हजार की आबादी को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीते 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति बांधित है।

तबाही का मंजर शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। करीब घंटे भर की आंधी और बारिश के द दौरान लालगंज उपकेंद्र के अमहा और बस्तरा फीडर के बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से टूट गए। इससे दोनों फीडरों से जुड़े गांवों में अंधेरा पसर गया। इन गांवों के लोगों को शुक्रवार की पूरी रात बिजली नहीं मिली। उमस भरी गर्मी के कारण नींद हराम हो गयी। ...