लालगंज बस स्टेशन भवन तैयार, शुभारंभ जल्द
रायबरेली, मई 30 -- रायबरेली,संवाददाता। करीब तीस साल से बदहाल और वीरान पड़े लालगंज बस स्टेशन एक बार फिर से यात्रियों और रोडवेज बसों से गुलजार होने वाला है। परिसर की बाउंड्रीवॉल बनाए जाने के बाद उक्त बस स्टेशन से करीब डेढ़ माह बाद रोडवेज बसें फर्राटा भरने लगेंगी। इसके लिए निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लालगंज बस स्टेशन से बसों के संचालन शुरू होने के बाद कस्बे का व्यापार भी बढ़ेगा। लालगंज कस्बे बदहाल पड़े बस स्टेशन से दोबारा रोडवेज बसों के संचालन कराए जाने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने गंभीरता से लिया। करीब तीस साल से बदहाल और वीरान पड़े बस स्टेशन की दशा सुधारने के लिए निगम की ओर से पांच लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। इसके बाद करीब दस माह से बस स्टेशन का जीर्णोद्वार का काम चल रहा था। बस स्टेशन की रंगाई-पुताई के साथ खिड़की दरवाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.