मिर्जापुर, मार्च 11 -- लालगंज। क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय से हाटा और कोरांव होते हुए चित्रकूट को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का चौड़ीकरण नहीं किए जाने से चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह मार्ग चित्रकूट से जुड़ा हुआ है। चित्रकूट देश का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन के लिए जाते हैं, लेकिन संकरी और क्षतिग्रस्त सड़क के कारण यात्रा कष्टदायक होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जिससे आवागमन बाधित होता है। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि इस सड़क को फोरलेन में परिवर्तित कर दिया जाए तो क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।...