बक्सर, फरवरी 24 -- पेज पांच के लिए ----- डुमरांव। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के लालगंज कड़वी मोहल्ले में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की 81 बोतल बरामद की है। जिसकी कुल मात्रा 8.43 लीटर है। पुलिस टीम ने इस मामले में शराब के धंधेबाज लालगंज कड़वी मोहल्ले का निवासी विकास राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गये आरोपित की निशानदेही पर कई जगहों पर शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी चल रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि होली को लेकर कड़वी मोहल्ले में शराब धंधेबाजों की सक्रियता बढ़ने की सूचना मिली थी। जिसे लेकर पुलिस उस इलाके में पैनी नजर रखी थी। सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर वहां छापेमारी की गई। जहां धंधेबाज के ठिकाने से 375 एमएल के चार बोतल और 90 एमएल के 77 पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपित से पुलिस की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.