मिर्जापुर, मार्च 16 -- लालगंज। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और छोटे-छोटे बाजारों के विकास के बीच अब नगर पालिका के गठन और बेहतर चिकित्सा सुविधा की लोगों ने मांग तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र तेजी से कस्बाई स्वरूप ले रहा है, लेकिन यहां अबतक नगर पालिका जैसी शहरी व्यवस्था और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। क्षेत्र के बरकछ, दुबार कला, लहंगपुर, लालगंज, तिलांव, कोटाघाट, राजापुर, हलिया, रतेह, देवरी, गड़बड़ा, ड्रमंडगंज और बरौधा बाजार का स्वरूप ले लिया है। क्षेत्र के कई बाजारों और आसपास के गांवों की आबादी लाखों में पहुंच चुकी है, बावजूद सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और व्यवस्थित बाजार प्रबंधन जैसी सुविधाएं अग भी अधूरी हैं। लोगों का कहना है कि लालगंज को नगर पालिका का दर्जा मिल जाए तो विकास कार्यों को गति मिलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.