हाजीपुर, अप्रैल 29 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज में अग्नि पीड़ित परिवार को बारह-बारह हजार का चेक उपलब्ध कराया गया। लालगंज प्रखंड के सररिया पंचायत के खंजाहांचक में बीते 21 अप्रैल को बिजली की शॉट सर्किट से पंचायत के महादलित बस्ती के नौ घर जलकर राख हो गए थे। इसमें दो गाय भी झुलसकर मर गई थी। कई बकरियां भी जल गई थीं। जिला परिषद सदस्य विनोद राम ने अग्नि पीड़ित परिवार को कर्कट और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने राहत सामग्री आदि का वितरण किया था। बुधवार को अंचल कार्यालय में सभी को बारह-बारह हजार रुपये का राहत चेक का विरतण किया गया। चेक का वितरण अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक सुधीर सिंह और नाजिर नीतू सिंह ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव एवं अंचल के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। - दिलीप कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.