हाजीपुर, जनवरी 6 -- लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया गांव में मंगलवार को 15 फीट का अजगर सांप मिला। अजगर सांप दिखाई देने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोग अजगर के बच्चे को देख अचंभित हो गए। सररिया मुखिया उर्मिला राय ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाजीपुर से वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद अजगर के बच्चे को रेस्क्यू किया। वन विभाग से आए डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि अजगर की लंबाई पन्द्रह से सोलह फीट की है। इसके साथ ही वह काफी वजनदार भी है। वन विभाग की टीम ने बेहद सावधानी पूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया। ताकि अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली बार गांव में अजगर देखा गया है। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि अजगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.