लालगंज के महादेवा चौराहे पर असलहा तानकर मांगी पांच हजार की रंगदारी
बस्ती, जून 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानांतर्गत महादेवा में एक दुकानदार से घर में घुसकर पांच हजार की रंगदारी मांगने की घटना सामने आई है। आरोप है कि दुकान में घुसकर जबरन कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकलने पर टोकने से भड़के आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया। दुकानदार के घर पर चढ़कर मनबढ़ों ने असलहा तान दिया और दुकानदार के पिता से 5000 रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। लालगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News रंगदारी मांगने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा निवासी अश्वनी कुमार उर्फ सोनू ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि महादेवा स्थित दुकान से जबरन कोल्ड ड्रिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.