हाजीपुर, अगस्त 23 -- गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से लालगंज के बलहा बसंता सहित अन्य इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ जनार्दन सिंह अपनी टीम के साथ लगातार घाटों और तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं। विभाग की ओर से सभी घाटों को दुरुस्त कराया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। घाटों पर अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी, कर्मियों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- लाल निशान से एक मीटर ऊपर बह रहीं गंगा, बाढ़ से घिरने लगे गांव अधिकारियों के साथ 20 से अधिक मजदूर दिन-रात मौके पर ड्यूटी कर रहे हैं और जलस्तर के साथ-साथ तटबंधों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ...