हाजीपुर, मई 2 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र के कोवा मुहम्मदपुर गांव में एक महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक ही गांव के लड़का-लड़की के बीच प्यार हुआ। फिर माता-पिता को भी प्यार के आगे झुकना पड़ा और एक ही गांव के रहने वाले लड़का-लड़की के बीच दोनों परिवार की रजामंदी से निकाह हुआ। निकाह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को कबूल किया। निकाह के 10 दिन बाद शौहर बाहर कमाने चला गया और मृतका सास एवं अन्य स्वजनों के साथ रहने लगी। शौहर के जाने के बाद परिवार में सास व अन्य लोगों के साथ नवविवाहिता का विवाद होने लगा। अचानक शादी के महज एक महीने के अंदर ही 29 अप्रैल 2026 को महिला का शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था में चौकी पर मिला। शव की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...