आजमगढ़, अप्रैल 8 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर बार एसोसिएशन का प्रस्ताव न मानने की बात को लेकर एसडीएम और अधिवक्ताओं में नोकझोंक हो गई। बार के अध्यक्ष ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। लालगंज दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने एसडीएम लालगंज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जन विरोधी, अधिवक्ता विरोधी, निरंकुश एवं मनमानी करने वाले अधिकारी हैं। पत्रावलियों में वादकारियों से बात कर आदेश करते हैं। लालगंज तहलील में कोर्ट से फाइल गायब होना आम बात है। तहसील परिसर में वाहनों की चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से दी बार एसोसिएशन की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। तहसील परिसर में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गंदगी का अंबार लगा है। पुराने भवनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.