हाजीपुर, अप्रैल 1 -- हाजीपुर/लालगंज। हि.टी. करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और आसानी से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी करताहां थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते की करताहां थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गोली से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। इसके बाद युवक के परिजनों ने इलाज के लिए जौहरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि लड़की को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी। गोली विवेक के हाथ को छूते हुए सीने में...