हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- लालगंज। सं.सू. करताहां थाना की पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि भीड़भाड़ वाली जगहों से देहाती लड़कियों को बहला फुसलाकर खरीद फरोख्त करने और देह व्यापार में लगाने वाली तीन महिलाओं और दो पुरुषों लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ लालगंज 2 गोपाल मंडल ने करताहां थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि करताहां थाना क्षेत्र के घटारो की दो सगी बहनें पारिवारिक कलह के कारण 24 नवंबर 2025 को घर से निकल गई थीं। उन्हें 10 हजार रुपए में बेच दिया गया था बाद में देह व्यापार में धकेल दिया गया था। एसडीपीओ ने इस संबंध में बताया कि 24 नवंबर 2025 को दो लड़कियां घर से निकल गई थीं। परिजनों ने इसमें कर्ताहां थाने में अपहरण का मामला कांड संख्या 154/2025 दर्ज कराया था। पुलिस के खुलासे में स्पष्ट हुआ कि पारिवारिक कलह के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.