मेरठ, मार्च 15 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार में खरीददारी करने आई एक महिला का पर्स ब्लेड से काटकर किसी ने मोबाइल व नकदी चुरा ली। महिला ने थाना लालकुर्ती पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगानगर के मीनाक्षीपुरम निवासी संदीप कुमार पुत्र नोकरन सैनी ने बताया कि उसकी पत्नी शिल्पी सैनी बहन अर्चन संग शनिवार दोपहर लालकुर्ती पैठ बाजार में सामान खरीदने गई थी। उसके पास एक बैग था। शिल्पी ने बैग में पर्स रख लिया था। पर्स में ही मोबाइल व नकद रुपये थे। शिल्पी ने खरीददारी के बाद जब बैग खोलकर पर्स निकालने का प्रयास किया तो देखा बैग कटा हुआ है और पर्स गायब है। बैग को ब्लेड से काटा गया था। शिल्पी ने खरीदा गया सामान वापस किया और संदीप को जानकारी दी। वह पैठ बाजार पहुंचे तथा शिल्पी व अर्चना को लेकर थाना लालकुर्ती पहुंचे। यहां उन्होंने घटना की तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.