लालकुर्ती टेलीफोन एक्सचेंज के पास नाले में गिरी कार
मेरठ, मई 16 -- लालकुर्ती क्षेत्र में बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाउंड्री रोड पर कार यूपी-15-डीके-8790 नाले में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। आसपास के लोगों ने मदद करते हुए कार सवार युवकों को बाहर निकाला। सभी युवक सकुशल थे। पुलिस ने इसके बाद क्रेन बुलाई। इसी जगह पर नगर निगम द्वारा नाला निर्माण चल रहा है। रात के समय इसी जगह पर रोशनी के अभाव के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पूर्व में भी इसी जगह पर कई वाहन नाले में जा गिरे। एसओ लालकुर्ती हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार सुरक्षित हैं और वाहन भी निकाल लिया गया है। यह भी पढ़ें- स्याना रोड पर अंधेरा बना काल, चली गई तीन लाल की जान यह भी पढ़ें- स्याना रोड पर अंधेरा बना काल, चली गई तीन लाल की जान यह भी पढ़ें- नाली में गिरे गाय का किया रेस्क्यू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.