बदायूं, मई 6 -- भीषण गर्मी और छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लालकुआं से राजकोट के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 17 मई से 13 जुलाई तक कुल नौ फेरों के लिए चलेगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव बदायूं और उझानी स्टेशनों पर भी दिया गया है, जिससे जिले के लोगों को गुजरात और राजस्थान जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 12.35 बजे चलकर दोपहर 03.00 बजे बदायूं और 03.48 बजे उझानी पहुंचेगी, जहां से मथुरा, भरतपुर और जयपुर होते हुए अगले दिन शाम 06.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल 18 मई से 13 जुलाई तक हर सोमवार रात ...