बरेली, सितम्बर 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को (05344/05343) लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 02 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और साबरमती से 03 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 13 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक विशेष गाड़ी: लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर 14:57 बजे, बरेली सिटी 15:15 बजे, बरेली 15:27 बजे पहुंचेगी।05343 साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी: साबरमती से 16.00 बजे प्रस्थान कर बरेली जं. 11:45 बजे, बरेली सिटी 12:00 बजे, इज्जतनगर 12:17 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- काम की खबर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...