लालकुआं-साबरमती ट्रेन का संचालन बढ़ा
आगरा, अगस्त 10 -- रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05344/05343 लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से दो सितम्बर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को तथा साबरमती से तीन सितम्बर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 13 फेरों के लिये किया जाएगा। ट्रेन का कासगंज में भी ठहराव होने से इसकी सुविधा यात्रियों को मिलेगी। यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.