हल्द्वानी, मार्च 12 -- लालकुआं। होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही लालकुआं-राजकोट होली विशेष ट्रेन (05045) में अभी भी बड़ी संख्या में बर्थ उपलब्ध हैं। पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च को चलने वाली इस विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी में 214 बर्थ खाली हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते टिकट बुक कर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...