हल्द्वानी, जुलाई 9 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन को 27 तक संचालित करने का फैसला लिया है।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन का संचालन अब 11 अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 19 जुलाई से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली, कासगंज, मथुरा, जयपुर, जोधपुर, महेसाणा, सुरेंद्रनगर और वांकानेर होते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वहीं यह विशेष ट्रेन 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे राजकोट से रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- ...