बरेली, मार्च 23 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल यात्रियों की सुविधा को (05045-05046) लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी की संचालन अवधि का विस्तार किया है। यह ट्रेन अब 27 अप्रैल तक चलेगी। (05045) लालकुआं से 5 से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार और (05546) राजकोट-लालकुआं विशेष गाड़ी राजकोट से 6 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन विस्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...