हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- लालकुआं, संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की पांच दिवसीय शिव कथा के प्रथम दिन व्यास पीठ से साध्वी सुश्री सोमा भारती जी ने भगवान शिव के महिमा का गुणगान किया। 11 अप्रैल तक चलने वाली इस कथा के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि शिव कथा समस्त कथाओं में शिरोमणि है, जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का क्षय हो जाता है। साध्वी ने भगवान शिव को त्याग, तपस्या और करुणा की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि रुद्राक्ष साक्षात शिव स्वरूप है, जो जीवन में ऊर्जा के सुरक्षा कवच के रूप में कल्याणकारी सिद्ध होता है। उन्होंने बेलपत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक शिवार्पण करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। कथा के दौरान भगवान के विभिन्न स्वरूपों के वर्णन और भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दि...