हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। क्षेत्र में जारी अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है। आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है। जिससे पेयजल आपूर्ति, पढ़ाई, व्यापार और घरेलू कामकाज बाधित हो रहे हैं। खासकर शाम व रात की कटौती से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। लगातार कटौती से इनवर्टर व अन्य उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरी झरिया में बिजली व्यवस्था, अब आज से रोटेशन का मार कांग्रेसियों ने मांग की कि अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और आ...