हल्द्वानी, मार्च 27 -- लालकुआं, संवाददाता। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में बनाए जा रहे श्री खाटू श्याम मंदिर का आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण करा रहे श्री श्याम कृपा परिवार और श्री श्याम महिला परिवार के सदस्यों ने विधिवत रूप से भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने विस्तृत पूजा अर्चना व भूमि पूजन का अनुष्ठान करवाया। मंदिर निर्माण करा रहे राहुल मित्तल ने बताया कि जल्द ही मंदिर निर्माण सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से शुरू कराया जाएगा। यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, सुरेश शाह, नरेश चौधरी, हरीश नैनवाल, दीपू नयाल, रघुवीर सिं...