हल्द्वानी, फरवरी 26 -- लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना दिया। धरने के दौरान लोगों ने आंख, कान और मुंह पर काली पट्टी बांधकर पांच मिनट का मौन रखकर विरोध जताया। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाने, संदिग्ध स्थानों पर नियमित छापेमारी करने, नशे की सप्लाई चेन की जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही विद्यालयों व महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं के लिए पुनर्वास सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग उठाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पीयूष जोशी, हरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.