हल्द्वानी, मार्च 17 -- लालकुआं। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं ने लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने नाले में पाइप डालकर सांकेतिक रूप से खाना बनाकर सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से घरेलू और व्यावसायिक गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...