लालकुआं में किसान महासभा का जिला सम्मेलन आज
हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- लालकुआं। अखिल भारतीय किसान महासभा के चौथे जिला सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 सितंबर को अंबेडकर पार्क हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में तराई-भाबर और नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान व पशुपालक प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने बताया कि सम्मेलन में लंबे समय से वन और नजूल भूमि पर बसे भूमिहीन परिवारों को मालिकाना हक दिलाने तथा इन बस्तियों को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग मुख्य मुद्दा रहेगी। इसी आधार पर आगामी जनांदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आज किसान दिवस, रखें अपनी समस्याएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.