हल्द्वानी, दिसम्बर 4 -- लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास स्थित विभागीय भवन के बरामदे में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत ठंड लगने से होना प्रतीत हो रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति पहली बार इस क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस को मृतक के पास से लखनऊ का रेलवे टिकट भी मिला है, जिससे आशंका है कि वह हाल ही में किसी ट्रेन से यहां पहुंचा होगा। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने कहा कि प्रारंभिक जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.