हल्द्वानी, जून 24 -- लालकुआं, संवाददाता। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पूर्व से संचालित प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन (09119/09120) के संचालन अवधि में विस्तार किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतापनगर- लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अब 26 जुलाई 2026 तक और लालकुआं- प्रतापनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 27 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। दोनों ट्रेनों को 4 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन पूर्ववत मार्ग, निर्धारित ठहराव एवं समय-सारिणी के अनुसार संचालित होती रहेगी। इससे उत्तराखंड और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...