लालकुआं नगर इकाई चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
हल्द्वानी, मई 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की संस्तुति पर नगर इकाई लालकुआं के चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर एवं प्रदेश संगठन मंत्री रवैल सिंह आनंद को लालकुआं चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा एवं संजय जोशी ने दोनों पर्यवेक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.