हल्द्वानी, मार्च 24 -- लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं (वाया गोरखपुर) साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 13 फेरों के लिए संचालित होगी। 05060 लालकुआं-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को 13:35 बजे लालकुआं से प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआँ विशेष ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को 05 बजे कोलकाता से प्रस्थान कर अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन संचालन में लाई गई है, जिससे यात्रियों को राहत और यात्रा सुगमता मिलेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.