हल्द्वानी, जुलाई 25 -- लालकुआं, संवाददाता। दिल्ली सहित देश के विभिन्न भाजपा शासित राज्यों में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं में कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों की रक्षा की मांग की। नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से कैंडल मार्च की शुरुआत हुई। हाथों में मोमबत्तियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे नगर में मार्च करते हुए वार्ड नंबर-2 स्थित गांधी पार्क पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रों पर दर्ज मुकदमों और पुलिस की निंदा की। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रद...