बदायूं, अगस्त 11 -- बदायूं। रेल प्रशासन की ओर से रेल यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाके लिए रेलवे प्रशासन ने समय में परिवर्तन किया है। नई समय सारिणी के अनुसार दो सितंबर से 25 नवंबर तक रेलवे की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। नई समय सारिणी के मुताबिक लालकुंआ-साबरमती साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 02 सितंबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को साबरमती से 03 सितंबर से 26 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार को 13 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।गाड़ी संख्या 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.59 बजे, बहेड़ी से 14.17 बजे, भोजीपुरा से 14.40 बजे, इज्जतनगर से 14.57 बजे, बरेली सिटी से 15.15 बजे, बरेली से 15.27 बजे, बदायूं से 16.02 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस स...