आगरा, मार्च 23 -- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अवधि में विस्तार करते हुए लालकुआं से पांच से 26 अप्रैल प्रत्येक रविवार और राजकोट-लालकुआं विशेष गाड़ी राजकोट से छह से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा। इज्जत नगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंक संजीव शर्मा ने बताया कि 05045 लालकुआं -राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी पांच अप्रैल को लालकुंआ से 12.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.00 बजे, बहेड़ी से 13.18 बजे, इज्जतनगर से 14.15 बजे, बरेली सिटी से 14.35 बजे, बरेली जंक्शन से 14.50 बजे, बदायूं से 15.35 बजे, उझानी से 15.48 बजे, सोरों सूकर क्षेत्र से 16.20 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.15 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे प्रस्थान कर र...