देवरिया, जून 20 -- मईल(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के मईल क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में नेशनल हाईवे में कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।मईल थाना क्षेत्र के इशारु गांव के सामने नवलपुर से सिकंदरपुर के नेशनल हाईवे पर चल रहे कार्य के दौरान एक मजदूर युवक शनिवार की सुबह डम्फर की चपेट में आ गया, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जिले के दोगहीपुर गांव थाना ससनी का एक युवक शंकर गोस्वामी (19) पुत्र गुलगीर गोस्वामी के रूप में हुई।बताया जा रहा है कि मईल थाना क्षेत्र में इशारु गांव के सामने नवलपुर से सिकंदरपुर के एनएच पर चल रहे सड़क कार्य में मजदूर काम करता था। शुक्रवार की शाम भोजन करने के बाद सड़क किनारे सो गया। थानाध्यक्ष मईल स...