लारी में सस्ती दवा का स्टोर अब 24 घंटे खुला रहेगा
लखनऊ, जुलाई 21 -- केजीएमयू की लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) मेडिकल स्टोर अब 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित होगा। मंगलवार को कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने विस्तारित स्टोर का शुभारंभ किया। स्टोर में यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे ओपीडी और भर्ती मरीजों को दवा लेने में बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक रात में स्टोर बंद होने पर तीमारदारों को बाहर से अधिक कीमत पर दवाएं खरीदनी पड़ती थीं। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि पहले यह एचआरएफ स्टोर प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों को सेवाएं देता था। विस्तार के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 800 से 1000 मरीज प्रतिदिन हो गई है। स्टोर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। जिससे मरीजों को संस्थान परिसर में ही आसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.