लखनऊ, मार्च 19 -- लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के आस-पास दलालों के खिलाफ केजीएमयू प्रशासन ने गुरुवार को अभियान चलाया। छानबीन के दौरान केजीएमयू प्रशासन को चार दलाल लारी के पास दिखाई दिए। अधिकारियों व डॉक्टरों ने दौड़ाकर एक दलाल को पकड़ लिया। तीन भागने में कामयाब रहे। केजीएमयू प्रशासन ने एक दलाल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। लारी ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ थी। विभाग में सस्ती दवा के काउंटर के सामने लंबी कतार लगी थी। मेडिकल स्टोर व निजी अस्पताल के दलाल मरीजों पर डोरे डालने की फिराक में टहल रहे थे। बारी-बारी से मरीज व तीमारदारों से पूछताछ कर रहे थे। सस्ती दवा दिलाने का झांसा दे रहे थे। निजी अस्पताल में कम खर्च में बेहतर इलाज दिलाने का भी झांसा देने में जुटे थे।तभी केजीएमयू प्रशासन को लारी के पास दलालों के जमावड़े की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.