जहानाबाद, फरवरी 13 -- कुर्था, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को ऐतिहासिक नगरी लारी में कला एवं संस्कृति महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। महोत्सव का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा नई पीढ़ी को कला और संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग श्रृंखला देखने को मिलेगी। इस अवसर पर स्नेहा सिंह, राज नंदनी, राधा रानी एवं अवनीश कुमार अपनी विशेष प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इनके अलावा अन्य स्थानीय कलाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.