जहानाबाद, अप्रैल 13 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड के लारी गांव स्थित बधार में सोमवार की सुबह अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग आठ बजे खेतों से अचानक आग और धुएं की तेज लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बोरिंग सहित उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी के पहुँचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस अगलगी की घटना में गाँव के किसान मनोरंजन कुमार, सुखनन्दन शर्मा, पंकज शर्मा, त्रियुग नारायण शर्मा एवं श्याम बिहारी शर्मा की लगभग तीन एकड़ में लगी गेहूँ की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद मुखिया अमरेंद्र शर्मा तथा पूर्व मुखिया सह व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.