मऊ, अप्रैल 21 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी ब्लाक क्षेत्र के लारपुर आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान काफी खामियां पाई। सीडीपीओ कार्यालय से आए जांच अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। शिकायतकर्ता श्रीप्रकाश यादव ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 2017-18 में बने आंगनबाड़ी केंद्र को आज तक संचालित नहीं किया गया है। कहा कि केन्द्र के चारों तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं। जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। बड़े अधिकारियों से शिकायत दर्ज करने के बाद भी आज तक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं किया जा सका है। शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच टीम ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही। जांच के दौरा...