कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-बी-2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शरद अग्निहोत्री एवं लायन रूचि अग्निहोत्री हांगकांग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में सहभागिता एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के बाद गुरुवार को शहर लौट आए। उन्हें विश्व मंच पर लायंस उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल दे कर सम्मानित किया गया। स्टेशन पर उनका लायन सदस्यों ने स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने प्रमुख अनुभव, वैश्विक सेवा परियोजनाओं, नई कार्यशैली तथा आगामी लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 की योजनाओं एवं प्राथमिकताओं पर प्रस्तुति दी। लायन अतुल सेठ ने आभार जताया। यह भी पढ़ें- थाईलैंड में हुए समारोह में हल्द्वानी के समाजसेवियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...