लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार के तत्वावधान में आयोजित एक्यूप्रेशर, बाइव्रेशन एवं कपिंग थेरैपी चिकित्सा शिविर में शहरवासियों की लगातार बढ़ती सहभागिता देखने को मिल रही है। विगत तीन दिनों से चल रहे इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शिविर का आयोजन सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के घोसियाना रोड स्थित परिसर में 26 मई से किया जा रहा है, जिसका प्रथम चरण 31 मई को संपन्न होगा। फिजियोथैरेपिस्ट विशाल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक लोगों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्रमुख कामिनी सेठ ने फीता काटकर किया। शिविर में एक्यूप्रेशर, कपिंग थेरैपी और बाइव्रेशन थेरैपी के माध्यम से लोगों को विभिन्न शारीर...