शामली, फरवरी 8 -- लायन्स क्लब शामली सिनर्जी द्वारा रविवार को शहर के शान्तिनगर में निशुल्क नेत्र जांच एवं आई लुब्रिकेट ड्रॉप्स वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें क्षेत्र के करीब 105 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराकर लाभ उठाया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्रेय माहेश्वरी ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान आंखों की नियमित देखभाल, समय-समय पर जांच कराने तथा बढ़ते स्क्रीन उपयोग के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप के उपयोग से होने वाली आंखों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निशुल्क आई लुब्रिकेट ड्रॉप्स का वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि ये ड्रॉप्स आंखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.