लायनेस क्लब ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायनेस क्लब ने बुधवार को कुढ़नी के राजकीय मध्य विद्यालय चकिया में बच्चों के बीच पांच तरह की प्रतियोगिताएं कराईं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त 15 बच्चों को क्लब की ओर से स्कूल बैग, ड्राइंग बुक, कप, स्टेशनरी, टीशर्ट आदि पुरस्कार में दिए गए।इस अवसर पर सवा दो सौ बच्चों के बीच ट्रॉफी का वितरण भी किया गया। सभी वर्ग कक्ष के लिए दीवाल घड़ी, फूलों का गमला आदि स्कूल को दिये गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार, शिक्षक मुनटुन प्रसाद, अर्चना कुमारी, शशिभूषण कुमार, निशी वर्मा, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, ओशिन वर्मा, विजय कुमार, मधुकर पाण्डेय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.