मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के वेदान्त राज जैन ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, 97.2 प्रतिशत के साथ दिव्या सिंह द्वितीय स्थान रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर आदित्य सिंह 96.8 प्रतिशत, चौथे रीति मिश्रा 96.6 प्रतिशत, अमोघ अग्रवाल, अनुष्का मोदनवाल व सिद्ध कसेरा ने 95.6 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रणव अग्रवाल 95.4,आभा रानी पटेल 95.2 और सार्थक गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल की है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.एनके पाण्डेय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: अंकों की बरसात : समर और ध्रुव बने जिला टॉपर इस वर्ष 10वीं परीक्षा में कुल 330 छात्र सम्मिलित हुए सभी परीक्षार्थी सफल ...