भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर की ओर से रविवार को हड़ियापट्टी स्थित लायंस सेवा केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 रोगियों की रक्तचाप, मधुमेह और आंखों की जांच की गई, जिनमें 13 रोगियों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया गया। सभी रोगियों का ऑपरेशन डॉ. धर्मवीर भारती द्वारा लायंस सेवा केन्द्र में किया गया। शिविर का संचालन पूर्व अध्यक्ष लायन बद्री प्रसाद छापोलिका की देखरेख में हुआ। शिविर के संयोजक प्रवीण कुमार, मनोज शर्मा एवं मनीष बुचासिया रहे। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जालान को अंतरराष्ट्रीय निदेशक विरेंद्र कुमार लूथरा ने अंतरराष्ट्रीय बैच पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर सचिव राहुल अग्रवाल, डॉ. पंकज टण्डन, राजेश झुनझुनवाला आदि सदस्य मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.