प्रयागराज, मई 26 -- लायंस क्लब सिटी की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बैठक हुई। लायन वीपी मारवाह ने सदस्यों को लायंस के सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. जगदीश गुलाटी, गीता गुलाटी, मीडिया प्रभारी लालू मित्तल, अध्यक्ष संजीव तिवारी, सचिव संजीव त्यागी, प्रमोद श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, कमलेश यादव, संजय जैन, तरुण भाटिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...