शामली, अप्रैल 18 -- शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। लायंस क्लब शामली उज्ज्वल द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार गर्ग, राजीव संगल, नन्द कुमार कंसल, क्लब अध्यक्ष कमल गोयल और प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान छात्रा वन्दना, दिव्या, वंशिका पाल, रीता, सानवी को साइकिलें वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करने में वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपने कार्यक्षेत्र का चयन सही तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- मारवाड़ इंटर कॉलेज में साइकिल वितरण, 30 छात्राओं को मिला लाभ कार्य...